About Us
नमस्ते! फ्रेंड्स मैं राहुल सहानी हूँ
ईमानदारी से कहूँ तो, कुछ साल पहले तक मुझे भी लगता था कि वेबसाइट बनाने के लिए बहुत तेज़ दिमाग और कोडिंग HTML/Java आनी चाहिए। मैंने भी YouTube पर कई वीडियो देखे, कई बार फेल हुआ और फ्री होस्टिंग के चक्कर में अपनी पहली वेबसाइट बर्बाद कर ली।
लेकिन जैसे-जैसे मैंने इस फील्ड में समय बिताया, मुझे समझ आया कि आजकल इंटरनेट पर सब कुछ कितना आसान हो गया है। WordPress और AI जैसे टूल्स ने वेब डिज़ाइनिंग को बच्चों का खेल बना दिया है।
WebsiteBananeWala.in क्यों शुरू किया?
मैंने देखा कि इंटरनेट पर ज़्यादातर अच्छी जानकारी या तो बहुत मुश्किल अंग्रेज़ी में है, या फिर लोग घुमा-फिरा कर आधी-अधूरी बातें बताते हैं ताकि वो अपना महंगा कोर्स बेच सकें।
इसलिए मैंने WebsiteBananeWala.in शुरू किया। मेरा बस एक ही मकसद है: जो गलतियां मैंने शुरुआत में कीं और जो पैसे मैंने बर्बाद किए, वो आप न करें। यहाँ मैं अपना असली प्रैक्टिकल अनुभव शेयर करता हूँ। कोई किताबी ज्ञान नहीं, सिर्फ वो तरीके जो असल में काम करते हैं और जिनसे सच में पैसे कमाए जा सकते हैं।
अगर आप एक बिज़नेस ओनर हैं, नए ब्लॉगर हैं, या बस ऑनलाइन दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। चलिए, मिलकर आपकी डिजिटल पहचान बनाते हैं!
- राहुल सहानी Blogger & Web Designer